26 Apr 2024, 02:45:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

25 एशियाई आइकन वुमन में 11 भारतीय शामिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 20 2017 2:25PM | Updated Date: Mar 20 2017 2:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिंगापुर। सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के लिए सिंगापुर में 25 एशियाई महिलाओं को वुमन आइकन चुना गया है, जिनमें 11 भारतीय हैं। सिंगापुर की नानयांग टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी के सहयोग से बिजनेस एक्सीलेंस एंड रिसर्च ग्रुप ने इन महिलाओं को सम्मानित किया। पुरस्कार प्राप्त करने वाली महिलाओं में भारतीय सशस्त्र सेना में काम कर चुकीं वंदना शर्मा का नाम अहम है। वहीं रेवंती सिद्धार्थ रॉय का जीवन भी किसी प्रेरणा से कम नहीं। सिंगापुर में सम्मान पाने वाली अन्य भारतीय महिलाओं में डॉ. केसन, डॉ. अपर्णा हेगड़े, दीपशिखा कुमार, कनिका गुप्ता शोरी, मीनल डी. रोजेरियो, मिनी द्विवेदी, सलोनी मारडिया कोठारी, सोनिया कुलकर्णी और स्वाति नाथानी शामिल रहीं।

सौम्या स्वामीनाथन की संयुक्त राष्ट्र समूह में नियुक्ति
संयुक्त राष्ट्र। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) की निदेशक सौम्या स्वामीनाथन को संयुक्त राष्ट्र के उच्च स्तरीय समूह में नियुक्त किया गया है। संरा के महासचिव एंटेनियो गुतेरस ने समूह का गठन दुनियाभर में रोगाणुरोधी कार्यक्रम के लिए किया है। समूह अनुभव साझा करने के साथ ही समन्वय का काम करेगा। समूह की सह अध्यक्षता उप महासचिव अमीना मुहम्मद और विश्व स्वास्थ्य संगठन की महानिदेशक मार्गरेट चान करेंगी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »