26 Apr 2024, 02:30:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

उ. कोरिया ने किया मिसाइल छोड़ने वाले विकसित इंजन का परीक्षण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 19 2017 7:05PM | Updated Date: Mar 19 2017 7:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

उत्‍तर कोरिया। उत्तर कोरिया ने अपने टोंगांग-रॉ रॉकेट लॉन्च स्टेशन से रविवार को एक नए विकसित उच्च क्षमता वाले इंजन का परीक्षण किया। यह परीक्षण मिसाइल यंत्र को लंबी दूरी तक ले जाने में सक्षम रहेगा।
 
तानाशाह किम जोंग उन के हवाले से मीडिया ने बताया कि यह परीक्षण उत्तर कोरिया के रॉकेट उद्योग का नया जन्म है। उन्होंने इस परीक्षण को सफल बताते हुए कहा है कि इससे उत्तर कोरिया को दुनिया की अच्छी सैटेलाइट लॉन्च क्षमता हासिल हो जाएगी।
 
इंजन परीक्षण के दौरान खुद मौजूद रहे किम जोंग उन ने कहा," दुनिया को जल्द ही हमारी इस बड़ी उपलब्धि की अहमियत का पता चलेगा।" बता दें कि उत्तर कोरिया अब तक पांच परमाणु और कई मिसाइलों का परीक्षण कर चुका हैं।
               
विशेषज्ञों तथा सरकारी अधिकारियों का मानना है कि उत्तर कोरिया अमेरिका तक पहुंचने वाले परमाणु हथियार विकसित करने की दिशा में काम कर रहा है। किम जोंग उन पहले ही कह चुके हैं कि उत्तर कोरिया अंतर महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल के परीक्षण के करीब पहुंच गया है। 
               
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »