20 Apr 2024, 15:18:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

IMF दफ्तर में लेटर बम से धमाका, स्‍कूल में फायरिंग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 16 2017 7:19PM | Updated Date: Mar 16 2017 7:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

फ्रांस। फ्रांस की राजधानी पेरिस में स्थित अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के दफ्तर में लेटर बम से ब्लास्ट हो गया। घटना में पार्सल खोलने वाला शक्‍स घायल हो गया। पेरिस पुलिस विभाग ने धमाके के बाद आईएमएफ और विश्‍व बैंक के कार्यालय में तलाशी अभियान शुरू कर दिया। वहीं पूरे फ्रांस में अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

बताया जाता है कि दक्षिणी फ्रांस के कस्बे ग्रासे में एक हाईस्कूल में बंदूकधारियों ने फायरिंग की। इस फायरिंग में कई लोग जख्मी हो गए। इसके बाद एक आरोपी को पकड़ लिया गया जबकि दूसरा भागने में सफल रहा। 

आतंकियों के निशाने पर फ्रांस 

इससे पहले नवंबर 2015 में पेरिस में बड़ा आतंकी हमला हुआ था।13 नवंबर की शाम को पेरिस और उसके उत्तरीय उपनगरीय इलाके सेंट डेनिस में सीरियल ब्लास्ट को अंजाम दिया गया था। इस आतंकी हमले में 129 लोग मारे गए थे।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »