इस्लामाबाद। कश्मीर की सीमाओं से सटे पाकिस्तान के गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र को पाकिस्तान पाचंवा राज्य घोषित करने की तैयारी में हैं। रणनीतिक रूप से अहम माने जाने वाले इस क्षेत्र के प्रांत बन जाने से भारत को खतरा हो सकता हैं।
अंतर-प्रांतीय समन्वय मंत्री रियाज हुसैन पीरजादा ने बुधवार को पाकिस्तान के जियो टीवी को दिए साक्षात्कार में बताया कि विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज की अध्यक्षता वाली समिति ने गिलगित-बाल्टिस्तान को पाकिस्तानी प्रांत का दर्जा देने का प्रस्ताव दिया था।
पाकिस्तान को इस क्षेत्र को प्रांत का दर्जा देने से पहले अपने देश के संविधान में संसोधन करना होगा जिसके बाद इस क्षेत्र को यह दर्जा प्राप्त हो जाएगा। गौरतलब हैं कि इस क्षेत्र से ही 46 बिलियन की लागत वाले चीन पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) गुजर रहा है। जिस पर कई बार भारत अपनी आपत्ति जता चुका है। भारत का मानना हैं कि पाक अधिकृत कश्मीर से गुजरने के चलते यह प्रॉजेक्ट भारत की संप्रभुता का उल्लंघन हैं।
माना जा रहा हैं कि, प्रांत बनाने की योजना चीन की हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि गिलगित-बाल्टिस्तान के अनिश्चित दर्जे को लेकर चीन की चिंता को देखते हुए पाकिस्तान इस क्षेत्र को प्रांत का दर्ज दे रहा हैं।