25 Apr 2024, 07:59:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

1000 लोगों ने जबरन किया रेप, 2 साल तक बंधक बनाकर रखा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 15 2017 12:52PM | Updated Date: Mar 15 2017 12:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

फिलाडेल्फिया। 14 साल की लड़की को जबरन देह व्यापार के गोरखधंधे में धकेलने के बाद उसका कई सालों तक यौन शोषण होता रहा। दिल को दहला देने वाली घटना में खुलासा हुआ कि लड़की को होटल के कमरों में वेश्या बनाकर भेजा जाता था और करीब 1000 हैवानों ने उसका फायदा उठाया।

वेश्यावृति के इस घिनौने अपराध की कहानी पेन्सिलवेनिया के फिलाडेल्फिया की है, जहां रूसवैल्ट नाम के एक मोटल में ये धंधा चल रहा था। 'द वॉशिंगटन पोस्ट' की खबर के मुताबिक यहां ग्राहकों को कमरे किराए पर देने का झूठ बोलकर उनके कमरे में नाबालिग लड़कियों को सेक्स के लिए भेजा जाता था।
 
आरोप है कि मोटल्स और होटलों में सेक्स ट्रैफिकिंग का बिजनेस धड़ले से चलता रहा है, पर इसके खिलाफ कोई आवाज नहीं उठाता। लेकिन इस बार लड़की और उसकी वकील की ओर से होटल के मैनेजर के खिलाफ फिलाडेल्फिया के एक कोर्ट में शिकायत दर्ज की गई है। लड़की के वकील नदीम बेजार ने आरोप लगाया कि करीब 2 साल तक 1000 आदमियों ने पीड़िता के साथ जबरन संबंध बनाए।
 
इस तरह आई दलालों के चंगुल में  
वकील के मुताबिक लड़की ने अपने माता-पिता से किसी मसले पर विवाद हो जाने के बाद घर छोड़ दिया था। उसके बाद बुरे लोगों के समूह कें संपर्क में आ गई। उसे यौन दासता में धकेल दिया गया. हालांकि लड़की का उत्पीड़न करने वालों पर दोषी सिद्ध हो गया है और जेल में हैं। पीड़िता के परिवार और वकीलों को उम्मीद है कि इस अपराध के लिए 'मोटल मालिक' जिम्मेदार है।
 
वकील के मुताबिक, दलाल इंटरनेट के जरिये ग्राहकों को लुभाते थे, रेट तय करते थे और वे ग्राहक मोटल की स्वागत डेस्क के सामने से ही गुजरते थे। यहां तक कि मोटल के कर्मचारी ही उन ग्राहकों को लड़की के कमरे तक लेकर जाते थे। फिलहाल लड़की अपने परिजनों के साथ है और इस असहनीय दर्द से उबरने के लिए थेरेपी ले रही है। इस मामले के सामने आने के बाद कई और पीड़िताओं ने भी अपनी जुबान खोली है। वहीं, होटल मैनेजर यागना पटेल का कहना है कि लड़की के साथ हुई ज्यादती की जानकारी नहीं है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »