19 Apr 2024, 20:24:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

म्यांमार में विद्रोहियों के साथ संघर्ष में कई सैनिकों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 14 2017 3:23PM | Updated Date: Mar 14 2017 3:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

यंगून। म्यांमार में चीन की समी से लगे इलाके में सेना और नस्लीय विद्रोहियों के बीच हुए कई संघर्ष में दस से अधिक सैनिकों की मौत हो गई है। 
 
म्यांमार की सरकारी दैनिक द ग्लोबल न्यू लाइट आॅफ म्यांमार ने कहा, "म्यांमार नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस आर्मी के साथ हुए संघर्ष की कम से कम 48 घटनाओं में कई सशस्त्र सैनिकों की मौत हो गई है।" 
 
सरकारी सैनिकों द्वारा छह से 12 मार्च तक चलाए गए एक अभियान के दौरान यह झड़पें हुई। हालांकि इसमें कितने सैनिक मारे गए, इसकी स्पष्ट संख्या अभी ज्ञात नहीं है। 
 
समाचार पत्र ने कहा, "इस हमले में कई नागरिक घायल हो गये हैं।" इससे दशकों से चले आ रहे जातीय संघर्ष को समाप्त करने के सत्तारूढ़ नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी की नेता आंग सान सू की की मुख्य लक्ष्य को खतरा उत्पन्न हो गया है। 
 
इससे पहले उत्तरी-पूर्वी क्षेत्र कोकांग की राजधानी लौक्काई में छह मार्च को म्यांमार नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस आर्मी के हमले में पांच नागरिक और पांच यातायात पुलिस की मौत हो गयी थी। बाद में 26 अन्य शव भी बरामद किये गए थे। 
 
पुलिस ने कहा कि म्यांमार नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस आर्मी ने छह मार्च को लौक्काई के एक होटल के 270 कर्मचारियों को बंधक बना लिया था और जबरन सैन्य प्रशिक्षण देने के लिए पड़ोसी चीनी शहर नानसन ले गया था। हालांकि बाद में इन कर्मचारियों को सुरक्षित रिहा दिया गया। 
 
हाल के हफ्तों में म्यांमार के उत्तरी भाग में लगातार हो रहे संघर्ष से बचने के लिए 20 हजार से अधिक लोग चीन की सीमा को पार कर चुके हैं। बीजिंग ने नस्लीय लड़ाकों और म्यांमार सुरक्षा बलों के बीच संघर्ष विराम की मांग की थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »