24 Apr 2024, 06:26:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान हुआ 19 साल बाद राष्ट्रीय जनगणना को तैयार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 13 2017 7:55PM | Updated Date: Mar 13 2017 10:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान 19 साल बाद पहली बार अपनी राष्ट्रीय जनगणना करने जा रहा है। यह जनगणना बुधवार से शुर होगी, जबकि इसमें 200,000 से अधिक सैनिकों की सहायता ली जाएगी। पाक सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर एवं सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब ने एक साझा संवाददाता सम्मेलन में देश में छठवीं बार होने वाली जनगणना संबंधी तैयारियों के बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि यह जनगणना दो चरणों में की जाएगी और इसे 25 मई तक पूरा कर लिया जाएगा। राष्ट्रीय जनगणना बुधवार से शुर होगी। गफूर ने बताया जनगणना में 200,000 से अधिक सैनिकों की सहायता ली जाएगी। उन्होंने बताया प्रत्येक जनगणना अधिकारी के साथ कम से एक एक सैनिक होगा और वह घर घर जाकर उस घर में रहने वाले लोगों की संख्या पता करेंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »