25 Apr 2024, 11:13:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

'भूतों' के डर से ब्राजील के राष्ट्रपति ने छोड़ा अपना घर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 12 2017 3:17PM | Updated Date: Mar 12 2017 3:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रियो डी जिनेरियो। ब्राजील के राष्ट्रपति मिशेल टेमर ने 'भूतों' के डर से अपना घर छोड़ा दिया। उन्होंने कहा- बुरी आत्माओं ने उन्हें अपना ब्रासिलिया का आधिकारिक घर छोड़ने पर मजबूर किया है। यह जानकारी ब्राजील के एक साप्ताहिक समाचार पत्र से मिली है। 
 
टेमर ने ब्राजील के लोगों को इस सप्ताह यह कहकर हैरान कर दिया था कि, उन्होंने एल्वोरेडा पैलेस छोड़ दिया है। वे अपनी पत्नी और सात साल के बेटे के साथ उपराष्ट्रपति आवास में रहने चले गए हैं। जो कि एल्वोरेडा पैलेस से छोटा है। एल्वोरेडा का मतलब है सूर्योदय। इसकी डिजाइन ब्राजील के वास्तुकार ऑस्कर नाइमेयर ने किया था। ये आलीशान भवन कई लोगों का सपना होगा। इसमें एक बड़ा स्वीमिंग पूल, फुटबॉल का मैदान, प्रेयररूम, चिकित्सा केंद्र और बड़ा सा गार्डन है। 
 
लेकिन 76 साल के टेमर और उनकी 33 साल की पत्नी मार्केला को कांच की शानदार इमारत भूतिया लगती है। वेजा ने कल टेमर के हवाले से कहा- मुझे यहां कुछ अजीब लगता है। मैं पहली रात से ही यहां सो नहीं पाया हूं। यहां अच्छी ऊर्जा नहीं है। मार्केला को भी ऐसा ही लगता है। सिर्फ उनके बेटे मिशेलजिन्हो को ये जगह पसंद आई है। वो एक जगह से दूसरी जगह भागता रहता है। 
 
उन्होंने कहा- हम तो ये भी सोचने लग गए थे कि, कहीं यहां भूत तो नहीं हैं?' ग्लोबो अखबार की एक खबर के अनुसार, मार्केला टेमर ने बुरी आत्माओं को भगाने के लिए एक पादरी को भी यहां बुलाया था लेकिन इससे कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद टेमर परिवार एक छोटे लेकिन शानदार जबुरू पैलेस में चले गए। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »