24 Apr 2024, 17:34:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ईरान: घर में पटाखे बनाते समय हुआ धमाका सात लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 11 2017 9:56PM | Updated Date: Mar 11 2017 9:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तेहरान। फारसी नववर्ष के मद्देनजर घर में पटाखे बनाते समय धमाका होने से पटाखे बनाने वाले एक किशोर और उसके परिवार के छह अन्य लोगों की मौत हो गई। शहर के महाभियोजक नासीर अताबाती ने न्यायपालिका की मिजान आॅनलाइन न्यूज वेबसाइट पर कहा कि उत्तर पश्चिम अर्देबिल शहर में विस्फोट के कारण मकान ध्वस्त हो गया। उन्होंने कहा सात लोगों की मौत हो गयी, एक गंभीर रूप से घायल हो गया और तीन अन्य लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। मृतकों में पांच किशोर और एक दंपति शामिल हैं। गौरतलब है कि फारसी वर्ष के आखिरी बुधवार को पारंपरिक तौर पर आतिशबाजी की जाती है। 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »