29 Mar 2024, 17:31:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मोसुल में रासायनिक हमले का कोई सबूत नहीं : इराक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 11 2017 9:49AM | Updated Date: Mar 11 2017 9:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संयुक्त राष्ट्र। इराक ने कहा कि मोसुल में इस्लामिक स्टेट द्वारा रासायनिक हथियार से हमले के कोई सबूत नहीं है। संयुक्त राष्ट्र में इराक के राजदूत मोहम्मद अली अल्हाकिम ने राजधानी बगदाद में अधिकारियों से कहा, "दाएश द्वारा रासायनिक हथियार से हमले के वास्तव में कोई सबूत नहीं है।" इस्लामिक स्टेट का ही एक अन्य नाम दाएश है।
 
संयुक्त राष्ट्र ने गत शनिवार को कहा था कि एक मार्च से मोसुल पर इस्लामिक स्टेट संभवत: रासायनिक हथियार से हमले कर रहा है जिसमें महिलाओं और बच्चों सहित कुल 12 लोग मारे गये थे। मोसुल में अमेरिकी समर्थित इराकी सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच युद्ध चल रहा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »