29 Mar 2024, 03:29:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

US में सामने आया हेट वीडियो- हमारी नौकरियां छीन रहे भारतीय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 7 2017 2:04PM | Updated Date: Mar 7 2017 2:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयॉर्क। अमेरिका में भारतीयों पर हमलों की बढ़ती घटनाओं के बीच एक 'हेट' वीडियो सामने आया है। एंटी-इमीग्रेशन की एक वेबसाइट ने इस वीडियो के जरिए भारतीय समुदाय की चिंता को बढ़ा दिया है। वीडियो में एक व्यक्ति भारतीय परिवारों की गोपनीय ढंग से फिल्म बनाते हुए और यह कहते हुए दिख रहा है कि भारतीय भीड़ ने मिडवेस्ट इलाके को तबाह कर लिया है। इस वीडियो में उसने कहा है कि भारतीय उनकी नौकरियों को छीन रहे हैं।

यह वीडियो 2:49 मिनट का है जिसे सेव अमेरिकन आईटी जॉब्स डॉट ओआरजी नामक वेबसाइट ने पोस्ट किया है। समाचार वेबसाइट बजफीड न्यूज के अनुसार- "वेलकम टू कोलंबस ओहायो सबअर्ब्स- लेटस टेक ए वाक टू इंडियन पार्क" नामक शीर्षक वाले इस वीडियो को बनाने वाला 66 साल का कंप्यूटर प्रोग्रामर है जिसका नाम स्टीव प्यूशर बताया गया है। वह वर्जीनिया का रहने वाला है।
 
भारतीय परिवारों की गोपनीय ढंग से फिल्म बनाने के साथ प्यूशर बोल भी रहा है। उसने कहा- भारतीय भीड़ ने मिडवेस्ट को तबाह कर दिया है। यह पागलपन है। मैं यह सवाल पूछता हूं- उन अमेरिकी लोगों को क्या हो गया जो इस मध्य, उच्च मध्य वगीर्य इलाके में रहा करते थे। यह सारा धन कहां से आता है।
 
पार्क में बनाए गए इस वीडियो में दिख रहा है कि बच्चे भाग-दौड़ कर रहे हैं और खेल रहे हैं जबकि उनके मां-बाप और अभिभावक उनको देख रहे हैं। वीडियो में यह व्यक्ति कहता है, मैं यह नहीं कह रहा हूं कि यह अच्छा है या बुरा। मैं उन लोगों के बारे में चिंतित हूं जिनकी यहां नौकरियां थीं और जो यहां काम करते थे।
 
प्यूशर ने कहा कि पिछले साल तक भारतीय लोग क्रिकेट खेला करता थे और अब वे वॉलीबॉल खेल रहे हैं, अमेरिकी जीवनशैली को अपना रहे हैं। उसने कहा, बड़ी संख्या में नौकरियां छीन ली गई हैं। इससे पहले कंसास में भारतीय इंजीनियर की गोली मारकर हत्या की गई थी। इसके बाद दूसरे भारतीय व्यापारी को भी दुकान के सामने गोली मारकर मौत के घाट उतारा गया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »