29 Mar 2024, 15:17:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 6 देशों पर लगाया ट्रैवल बैन, इराक को राहत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 7 2017 10:40AM | Updated Date: Mar 7 2017 10:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। मुस्लिम बहुल सात देशों को वीजा नहीं देने के फैसले के कारण घिरे राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को इसमें बदलाव किया है। नए आदेश के तहत सात देशों में से एक इराक को राहत देते हुए अब छह देशों पर वीजा प्रतिबंध लागू रहेगा। इसमें प्रतिबंधित देशों के जिन लोगों पास पहले से वीजा या ग्रीन कार्ड हैं, उन पर कोई रोक नहीं लगेगी। 
 
ये आदेश सूडान, सीरिया, ईरान, लीबिया, सोमालिया और यमन से आनेवालों पर लागू होगा। जनवरी में जारी किए गए आदेश में इस सूची में इराक को भी रखा गया था, लेकिन अब वो इस सूची में नहीं है। साथ ही हवाईअड्डों पर पिछली बार की तरह अफरातफरी नहीं फैले उसके लिए सभी एजेंसियों को दस दिन का वक्त दिया गया है और ये नया आदेश 16 मार्च से लागू होगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »