19 Apr 2024, 21:25:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन फिर बढ़ाएगा डिफेंस बजट, करेगा सात फीसदी की बढ़ोतरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 6 2017 1:16PM | Updated Date: Mar 6 2017 1:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। चीन अपने रक्षा बजट में इस वर्ष सात फीसदी की वृद्धि करेगा। आधिकारिक संवाद समिति शिन्हुआ ने वित्त मंत्रालय के एक अधिकारी के हवाले से आज यह जानकारी दी। शिन्हुआ ने बताया कि सरकार ने रक्षा बजट सात प्रतिशत बढ़ाकर 151.43 अरब डॉलर करने का निर्णय लिया है। 
 
चीन की संसद की प्रवक्ता फू यिंग ने शनिवार को कहा था कि इस वर्ष रक्षा खर्च लगभग सात प्रतिशत बढ़ेगा। संसद की वार्षिक बैठक की शुरूआत में वित्त मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट में सही आंकड़ा नहीं दिया गया था जिससे चीन के रक्षा खर्चों की पारदर्शिता पर सवाल खड़ा हो गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »