20 Apr 2024, 10:42:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जार्डन में दस आतंकवादियों समेत 15 को फांसी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 5 2017 8:29PM | Updated Date: Mar 5 2017 8:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई। जार्डन में आतंकवादियों गतिविधियों में दोषी करार दिये गये दस लोगों समेत 15 लोगों को फांसी की सजा दी गई है। सरकार के प्रवक्ता मोहम्मद अल मोमानी ने सरकारी टेलीविजन से कहा जॉर्डन में पिछले साल फिलिस्तीनी शिविर के पास खुफिया परिसर में हमला करने के मामले दोषी करार दिया एक व्यक्ति भी फांसी दिए जाने वालों में शामिल है।

इस हमले पांच सुरक्षाकर्मी मारे गए थे। इसके अलावा पिछले साल ही इरबिद शहर में संदिग्ध आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट में शामिल पांच लोगों को फांसी दी गई है। इस मुठभेड़ सात आतंकवादी मारे गए थे तथा एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई थी। इसके अलावा जिन लोगों की फांसी की सजा दी गई वह 2003 में अलग-अलग घटनाओं के दोषी हैं।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »