29 Mar 2024, 17:39:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कितने गिर गए ओबामा, मेरे फोन टैप कराए... बहुत खराब शख्स हैं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 5 2017 12:10PM | Updated Date: Mar 5 2017 12:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को एक बार फिर अपने पूर्ववर्ती बराक ओबामा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने शनिवार को सिलसिलेवार कई ट्वीट कर ओबामा पर चुनाव प्रचार के दौरान उनका फोन टैप किए जाने के आरोप लगाए। हालांकि उन्होंने इसके लिए कोई सबूत पेश नहीं किया है। इससे पहले भी ट्रंप अपने प्रशासन के दस्तावेज लीक करवाने के लिए ओबामा को जिम्मेदार ठहरा चुके हैं।

क्या टैप कराया जाना वैध है?
ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘मुझे पता चला कि ओबामा ने जीत से कुछ समय पहले ट्रंप टावर में मेरा फोन टैप कराया था... उन्हें कुछ नहीं मिला..!’ उन्होंने पूछा, ‘क्या मौजूदा राष्ट्रपति द्वारा चुनाव से पहले राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार का फोन टैप कराना लीगल है..?’
 
इस मामले में बन सकता है केस
ट्रंप ने इसके बाद ट्वीट किया, ‘मैं दावा करता हूं कि एक अच्छा वकील इस तथ्य (ओबामा द्वारा चुनाव से ठीक पहले फोन टैप कराया जाना) पर केस बना सकता है।’ अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे ट्वीट किया, ‘गुप्त चुनाव प्रक्रिया के दौरान मेरे फोन को टैप कराने में तत्कालीन राष्ट्रपति ओबामा कितने गिर गए... वह खराब या बीमार व्यक्ति हैं..!
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »