25 Apr 2024, 15:29:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

एक और भारतीय से बदसलूकी, लड़की पर कसीं नस्लीय फब्तियां

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 4 2017 10:16AM | Updated Date: Mar 4 2017 10:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 

न्यूयॉर्क। कंसास में भारतीय इंजीनियर श्रीनिवास कुचिभोटला की हत्या के बीच ही न्यू यॉर्क की एक ट्रेन में एक भारतीय लड़की से बदसलूकी का वाकया सामने आया है। 
 
पीड़िता एकता देसाई ने फेसबुक पर वीडियो पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। वीडियो में एक शख्स एकता और एक अन्य एशियाई लड़की पर नस्ली फब्तियां कस रहा है और गालियां दे रहा है।
 
 सोशल मीडिया में यह वीडियो वायरल हो गया है। उसने बताया कि ट्रेन में उस वक्त 100 से ज्यादा यात्री थे और वह हेडफोन पर गाने सुन रही थी, तभी एक शख्स ने उस पर नस्ली फब्तियां कसीं। 
 
युवक ने एकता से उसके देश वापस जाने को भी कहा। फिर उसने एक और लड़की से ही ऐसी बदसलूकी की। एकता पहले तो खामोश रही, लेकिन जब उसने पुलिस को शिकायत करने की धमकी दी, तो युवक चिल्लाने लगा। 
 
उसने कहा कि वह किसी को छू तो नहीं रहा है, सिर्फ अपनी बात रख रहा है। 15 मिनट के इस वाकये के बाद युवक अपने दोस्तों के साथ आराम से चला गया। 
 
एकता ने यह वीडियो 22 फरवरी को पोस्ट किया, उसी दिन कंसास में भारतीय इंजीनियर श्रीनिवास की हत्या हुई थी। अब तक 49 हजार लोग इसे शेयर कर चुके हैं। एकता का कहना है कि वीडियो पोस्ट करने के बाद भी पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई की।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »