25 Apr 2024, 01:04:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

हाफिज के बेटे ने कबूला दाऊद का आतंकी कनेक्शन, देखें Video

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 3 2017 10:04PM | Updated Date: Mar 3 2017 10:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पाकिस्तान में कश्मीर दिवस मनाए जाने के दौरान एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो कि दाऊद के आतंकी कनेक्शन होने का सबूत देता है। यह वायरल वीडियो लश्कर-ए-तैयबा के सरगना हाफिज सईद के बेटे तल्हा सईद का है जिसमें वह कथित रूप से यह कहते हुए पाया गया है कि दाऊद इब्राहिम भारत के खिलाफ जेहादी ताकतों के साथ आ सकता है। 

 
एक अंग्रेजी अखबार की खबर के मुताबिक, हाफिज का बेटा तल्हा लोगों को दाउद इब्राहिम का नाम लेकर भारत के खिलाफ भड़का रहा है। साथ ही वीडियो में चिल्लाता नजर आ रहा है। वह भीड़ से पूछता है कि क्या वे डॉक्टर , इंजीनियर बनेंगे तो भीड़ एक साथ नहीं का जवाब देती है। फिर जब वह पूछता है क्या वह दाऊद की बनना चाहते हैं, तो सभी एक साथ चिल्लाकर हां में जवाब देते है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा रहा है। 
 
बताया जा रहा है कि यह वीडियो पांच फरवरी का है। पाक में कश्मीर डे मनाए जान के बाद जब यह वीडियो सामने आया तो सुरक्षा एजेंसियों के भी होश उड़ गए है।
 
बता दें कि, ऐसा पहली बार है जब पाकिस्तान स्थित किसी आतंकवादी संगठन ने सीधे तौर पर अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद का नाम लिया है। 1993 में मुंबई में हुए धमाकों के बाद दाऊद देश छोड़कर भागा हुआ है और पाकिस्तान के कराची शहर में रह रहा है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »