20 Apr 2024, 19:01:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

40 की उम्र में 69 बच्चों को जन्म देने के बाद...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 2 2017 11:47PM | Updated Date: Mar 2 2017 11:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। फिलिस्तीन में 69 बच्चे को जन्म देने के बाद एक महिला की मौत हो गई है। महिला की उम्र महज 40 साल थी। अल अरबिया की खबर के मुताबिक रविवार को गाजा पट्टी में महिला की मौत हो गई है। 
 
एक वेबसाइट के मुताबिक इस महिला ने 16 बार जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। जबकि सात बार एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। इसके अलावा चार बार चार बच्चों को एक साथ जन्म दिया। यानी कुल मिलाकर उन्होंने 69 बच्चों को जन्म दिया है। इस दौरान महिला 27 बार गर्भवती हुई। 
 
 
बता दें कि, ऐसा पहला मौका नहीं जब किसी महिला ने इतने बच्चों को जन्म दिया। इससे पहले रूस की एक महिला ने भी 69 बच्चों को जन्म दिया था। 
 
पलिस्टान में रहने वाली इस महिला को दुनिया की सबसे ज्यादा फर्टाइल महिला के नाम से जाना जाता था। जी हां इस महिला का नाम पर अब तक दुनिया में सबसे ज्यादा बच्चों की मां बनने का रिकॉर्ड दर्ज है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »