20 Apr 2024, 07:35:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बच्ची का गला काटकर आया बोली, अल्लाह का आदेश था

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 2 2017 11:19PM | Updated Date: Mar 2 2017 11:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। रूस में एक आया ने पहले तो एक बच्ची का गला काटा और फिर कटे हुए सिर को बहुत देर तक मॉस्को मेट्रो स्टेशन के बाहर लोगों को दिखाती रही। ग्युलचेखरा बोबोकुलोवा नामक उस आया का कहना है कि अल्लाह ने उसे यह हत्या करने को कहा था। 
 
पुलिस जब आरोपी युवती को पेशी के लिए जिला कोर्ट लाई, तो उसने वहां मौजूद पत्रकारों से कहा, ह्यसभी को मेरा अभिवादन... मुझे अल्लाह ने ऐसा करने को कहा था... यह उनका आदेश था... अल्लाह शांति का संदेश देने के लिए एक दूसरे पैगंबर को दुनिया में भेज रहे हैं।ह्ण
 
 
बॉयफ्रेंड ने किया था ब्रेनवॉश
पुलिस ने उसका मनोचिकित्सीय परीक्षण कराया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि बोबोकुलोवा ने यह अपराध अकेले ही किया या फिर उसका कोई साथी भी था। रूसी न्यूज एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक बोबोकुलोवा का बॉयफ्रेंड ताजिक मूल का है। बताया जा रहा है कि वह भी कट्टरपंथी मुस्लिम है। खबरों के मुताबिक उसी ने बोबोकुलोवा का ब्रेनवॉश कर उसे बहकाया।
 
 
पेशी के दौरान मुस्कराती रही
कोर्ट के सामने पेशी के दौरान आरोपी बोबोकुलोवा कई बार मुस्कराते हुए देखी गई। इसके अलावा वह अजीब-अजीब अंदाज में मुंह बना रही थी या फिर अपना सोने का दांत दिखा रही थी। बोबोकुलोवा मुस्लिम बहुल उज्बेकिस्तान से है। पुलिस ने जिस समय बोबोकुलोवा को पकड़ा थ, उस समय वह मॉस्को मेट्रो स्टेशन के बाहर बच्चे का कटा सिर लेकर खुलेआम उसका प्रदर्शन कर रही थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »