25 Apr 2024, 23:00:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नेपाल में भारत के राजदूत बनेंगे मनजीव सिंह पुरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 2 2017 4:55PM | Updated Date: Mar 2 2017 4:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काठमांडू। यूरोपीय संघ, बेल्जियम और लक्जमबर्ग में भारत के राजदूत मनजीव सिंह पुरी नेपाल में भारतीय राजदूत बनने की तैयारी में हैं। भारतीय दूतावास के सूत्रों ने बताया कि वर्तमान राजदूत रंजीत राय का कार्यकाल खत्म होने की तिथि नजदीक आने के साथ पुरी का नाम प्रस्तावित किया गया है।
 
यहां विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने भी इस बात की पुष्टि की है कि पुरी का नाम मंगलवार को भेजा गया और उनकी नियुक्ति का मार्ग प्रशस्त करने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। राय अपना साढ़े तीन साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद कल दिल्ली लौट गए। स्वदेश लौटने से पहले राय ने नेपाली राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी और प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड से मुलाकात की।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »