20 Apr 2024, 19:45:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

भारत ने पाक से कहा- मुंबई हमले की फिर करे जांच, हाफिज सईद पर चलाए मुकदमा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 2 2017 10:08AM | Updated Date: Mar 2 2017 10:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारत ने पाकिस्तान से 26/11 मुंबई आतंकी हमले की दोबारा से जांच करने और जमात-उद-दावा सरगना हाफिज सईद के खिलाफ मुकदमा चलाने को कहा है। फिलहाल मुंबई हमले का मास्टरमाइंड सईद आतंकवाद निरोधक कानून के तहत लाहौर में घर में नजरबंद है। पाकिस्तानी गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पाक की ओर से 24 भारतीय गवाहों का बयान रिकॉर्ड कराने के लिए भेजे गए आग्रह के जवाब में भारत ने यह मांग रखी है।
 
पाकिस्तान ने यह दावा किया है कि भारत ने कहा है कि वह 2008 के मुंबई हमले की फिर से जांच कराण्‍ और हाफिज सईद पर आतंकविरोधो कानून के तहत केस चलाए। गौरतलब है कि पाकिस्तान सरकार ने 30 जनवरी को हाफिज सईद समेत चार नेताओं को नजरबंद किया था, जिसके बाद हाफिज सईद का एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें उसने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दोस्ती के चलते उसे नजरबंद करने को पाकिस्तान पर दबाव की बात कही थी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »