29 Mar 2024, 10:13:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

फ्रांस में सीरिया के आतंकवादियों से संबंध के आरोप में चार लड़कियां गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 1 2017 6:24PM | Updated Date: Mar 1 2017 6:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पेरिस। फ्रांस के अधिकारियों ने सीरिया के आतंकवादियों से टेलीग्राम के जरिए बात करने के संदेह में यहां तीन नाबालिग लड़कियों समेत चार लड़कियों को गिरफ्तार किया है। न्यायिक सूत्रों ने रायटर को बताया कि आरोपी लड़कियां आतंकवादियों से हमले की योजना के बारे में बात कर रहीं थी। चार लड़कियों में से तीन 15 से 17 वर्ष की हैं जबकि एक 18 वर्ष की है।

फ्रांस के टीवी चैनल फ्रांस 3 ने बताया कि चार में से एक लड़की फ्रांस में हालिया आतंकवादी घटनाओं को करवाने के लिए जिम्मेदार फ्रांस के एक आतंकवादी रचिड कासिम के संपर्क में थी। हालांकि अमेरिकी सेना ने फरवरी के शुरुआती सप्ताह में इस बात की जानकारी दी थी  कि इराक के मोसुल शहर में कासिम पर अमेरिकी सेना की ओर से हमला किया गया था।

 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »