24 Apr 2024, 23:21:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में विस्फोट,सेना और बंदूकधारियों के बीच गोलीबारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 1 2017 4:51PM | Updated Date: Mar 1 2017 4:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक विस्फोट के तत्काल बाद सुरक्षा बलों और कुछ बंदूकधारियों के बीच गोलीबारी की रिपोर्ट है। एक पुलिस अधिकारी ने स्वयं को मीडिया से बातचीत के लिए अनाधिकृत होने के कारण पहचान उजागर न करने की शर्त पर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि काबुल शहर के बाहर एक विस्फोट की आवाज सुनाई दी।

इसके कुछ देर बाद जिला पुलिस मुख्यालय के समीप सुरक्षा बलों और बंदूकधारियों के बीच गोलीबारी की रिपोर्ट मिली है। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इस बीच तालिबान ने अफगानिस्तान में विभिन्न स्थानों पर हमलों की जिम्मेदारी ली है। तालिबान के एक प्रवक्ता ने कहा कि राजधानी काबुल में खुफिया सेवा केंद्र, पुलिस की इमारत और सेना के भर्ती केंद्र को लक्ष्य कर हमला किया गया है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »