19 Apr 2024, 15:09:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

महारानी एलिजाबेथ ने भारतीय नृत्यांगना अरणिमा से नृत्य की मुद्राएं सीखी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 28 2017 6:29PM | Updated Date: Feb 28 2017 6:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय यहां बकिंघम पैलेस में जब प्रख्यात नृत्यांगना और कोरियोग्राफर अरणिमा कुमार से मिलीं तो उनसे भारतीय नृत्य की कुछ मुद्राएं सीखने से खुद को रोक नहीं पाईं। 90 वर्षीय महारानी ने ब्रिटेन-भारत संस्कृति उत्सव-2017 के शुभारंभ के अवसर पर कल शाम को एक विशेष समारोह का आयोजन किया।

समारोह में अरूणिमा ने एक अनूठे नृत्य ‘एकम’ के लिए कोरियोग्राफी की थी। अरूणिमा ने कहा मैं महारानी से मिली और उन्होंने वास्तव में मेरे साथ नृत्य की मुद्राएं की। उन्होंने मुझसे पूछा कि मैं इन सभी मुद्राओं को कैसे कर लेती हूं क्योंकि इन्हें करना बहुत मुश्किल है। मैंने उन्हें हाथ के इशारे से की जाने वाली मुद्राएं कर के दिखार्इं और फिर उन्होंने भी ऐसा ही किया।

उस पल को मैं पूरी जिंदगी याद रखूंगी। ब्रिटेन में रह रहीं नृत्यांगना ने कहा वह बहुत अद्भुत इंसान हैं। वह हर चीज के बारे में सबकुछ जानती हैं। वह हमारी कला के बारे में हमसे इतनी आसानी से बात कर रही थीं और इसे इस तरह से आत्मसात कर रही थीं। वह बहुत ही विशेष पल था और यह पल मुझे, मैं जो कर रही हूं वह करते रहने के लिए....इससे भी बेहतर करने के लिए प्रेरित करता है।     

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »