16 Apr 2024, 15:32:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

स्पेसएक्स अगले वर्ष भेजेगा दो अंतरिक्ष पर्यटक केप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 28 2017 1:22PM | Updated Date: Feb 28 2017 1:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

केनवेरल। अमेरिकी एयरोस्पेस निर्माता स्पेस एक्सप्लोरेशन टेक्नोलॉजीज अगले वर्ष दो पर्यटकों को चांद पर भेजने की योजना बना रहा है। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एलन मस्क ने बताया कि दो पर्यटकों को उनके खर्चे पर चांद पर भेजने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए नासा के अंतरिक्ष यात्रियों के लिए विकसित अंतरिक्ष यान का इस्तेमाल किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि यह निजी तौर पर वित्तपोषित चांद तक की पहली यात्रा होगी। अनुमान जताया जा रहा है कि अगले वर्ष के अखिर तक इस योजना को अमलीजामा पहना दिया जाएगा। मस्क ने पर्यटकों की पहचान जाहिर करने से इंकार करते हुए केवल इतनी जानकारी दी कि दोनों यात्री एक-दूसरे को जानते हैं और वे हॉलीवुड से ताल्लुक नहीं रखते। उन्होंने यह भी नहीं बताया कि एक सप्ताह लंबे इस मिशन के लिए वे कितनी रकम अदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी ऐसे और मिशन पर काम करना चाहती है। यह बहुत रोमांचक होगा। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »