25 Apr 2024, 18:18:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान ने दो कश्मीरी युवकों को भारत को सौंपा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 26 2017 5:57PM | Updated Date: Feb 26 2017 5:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने दो साल पहले नियंत्रण रेखा पार करके पाक अधिकृत कश्मीर में घुस आए दो कश्मीरी युवकों को भारत को सौंप दिया है। अधिकारियों ने बताया कि स्वदेश भेजे गए युवकों में 23 वर्षीय बिलाल अहमद और 24 वर्षीय अरफाज यूसुफ शामिल हैं। इन दोनों को मुजफराबाद से 60 किलोमीटर दूर दक्षिण चकौती उरी क्रोंसिग के पास दोनों तरफ के अधिकारियों की मौजूदगी में भारत कौ सौंपा गया। अधिकारियों के अनुसार बिलाल गुरेज गांव का तो अरफाज कुपवाड़ा का रहने वाला है। बिलाल जुलाई 2015 में और अरफाज जनवरी 2014 में गलती से नियंत्रण रेखा पार कर गया था। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »