29 Mar 2024, 13:27:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन के होटल में आग लगने से 10 की मौत, 14 झुलसे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 26 2017 10:34AM | Updated Date: Feb 26 2017 10:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। चीन के नानचांग शहर में शनिवार को बहुमंजिला लग्जरी होटल में भीषण आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 अन्य झुलस गए। नानचांग पूर्वी जियांग्शी प्रांत की राजधानी है। होटल में आग लगने के बाद एक शख्स हड़बड़ाहट में जान बचाने के लिए दूसरे माले से कूद गया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया।

आग एचएनए प्लेटिनम मिक्स होटल के सेकंड फ्लोर पर सुबह आठ बजे लगी। यह होटल होंगुटन न्यू डिस्ट्रिक्ट में है। आग में फंसने से बची एक महिला ने बताया, ‘जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय दूसरी मंजिल पर दस से ज्यादा मजदूर एक डेकोरेशन प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे। दमकलकर्मियों ने कुल सात शव बरामद किए हैं। तीन लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ा। 

24 मंजिला अपार्टमेंट से जुड़ा है होटल
चार मंजिल ऊंचा यह होटल एक 24 मंजिल के अपार्टमेंट की इमारत से जुड़ा है। उस इमारत में रहने वाले करीब 260 लोगों को भी बचा लिया गया है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर सात लोगों को हिरासत में लिया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि डेकोरेशन मटेरियल्स को काटते वक्त यह आग लगी। विस्तृत जांच अभी जारी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »