24 Apr 2024, 11:04:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

US में भारतीय इंजीनियर की हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 24 2017 10:05AM | Updated Date: Feb 24 2017 11:00AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कैनसस। अमेरिका में एक भारतीय इंजीनियर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमले में भारतीय इंजीनियर का एक साथी भी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना अमेरिका के कैनसस में हुई। 

मृतक भारतीय इंजीनियर का नाम श्रीनिवास कुचिभोतला है और वह मूल रूप से हैदराबाद का रहने वाला था। घटना में घायल हुए दूसरे भारतीय इंजीनियर का नाम आलोक मदासनी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इंजीनियर की हत्या करने वाले का नाम ऐडम प्यूरिंटन है।

हत्यारा पूर्व में नेवी में काम कर चुका है। बताया जा रहा है कि हत्यारा पहले भारतीय इंजीनियर पर चिल्लाया और कहा कि मेरे देश से दफा हो जाओ। इसके बाद हत्यारे ने इंजीनियर पर गोली चला दी। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इस घटना पर दुख जताया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »