20 Apr 2024, 04:22:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नाइजीरिया से दो जर्मन नागरिक अगवा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 23 2017 11:00AM | Updated Date: Feb 23 2017 11:00AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कादुना। मध्य नाइजीरिया में अस्थायी हवाईअड्डे के निकट से दो जर्मन पुरातत्वविदों को खुदाई के दौरान अगवा कर लिया गया है। कादुना पुलिस प्रवक्ता अलीयू उस्मान ने रायटर को बताया कि दो जर्मन पुरात्त्वविदों का बुधवार को जजेला गांव से खुदाई के काम के दौरान अगवा कर लिया गया। 
 
यह गांव आबूजा-कादुना रोड़ से 30 किमी दूर स्थित है। उन्होंने कहा, इस मामले की सूचना स्थानीय लोगों ने उन्हें दी और इसके बाद उनकी तलाशी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि अभी तक अपहरणकर्ताओं की तरफ से फिरौती की कोई रकम नहीं मांगी गई है। 
 
उन्होंने कहा, दुर्भाग्य से पुरातत्वविद अपनी सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी के साथ खुदाई स्थल पर नहीं गए थे। जर्मन विदेश मंत्रालय ने इसपर टिप्पणी से इनकार किया है। गौरतलब है कि नाइजीरिया में अगवा कर फिरौती की मांग करना आम समस्या है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »