20 Apr 2024, 03:02:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सीरिया में हवाई हमले में 11 लोगों की मौत, 35 अन्‍य घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2017 1:38PM | Updated Date: Feb 22 2017 1:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेरूत। सीरिया के उत्तरी दीर अल-जोर प्रांत पर किए गए हवाई हमले में 11 से अधिक लोगों की मौत हो गई और 35 अन्य घायल हो गये हैं। ब्रिटेन आधारित निगरानी संस्था द सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ‘मून राइट्स ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि इसमें मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि इस हमले में गंभीर रूप से घायलों की संख्या अधिक है।
 
उन्होंने कहा कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि यह हवाई हमला किसने किया लेकिन यह उस स्थान पर हुआ जहां पर अमेरिकी नीत गठबंधन सेना आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट के ठिकानों पर हमले किया करती थी। उल्लेखनीय है कि दीर अल-जोर प्रांत पर पूर्णत: इस्लामिक स्टेट का नियंत्रण है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »