25 Apr 2024, 07:53:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

गिनी में शिक्षकों के प्रदर्शन में हिंसा, पांच की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2017 3:37PM | Updated Date: Feb 21 2017 3:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोनाक्री। पश्चिम अफ्रीकी देश गिनी की राजधानी कोनाक्री में शिक्षकों का प्रदर्शन हिंसक हो जाने के कारण कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए हैं। गिनी के 'मुख्य शिक्षक संघ' ने गत एक फरवरी से ही सरकार द्वारा कनिष्ठ शिक्षकों को हटाए जाने या वेतन में कटौती किए जाने के निर्णयों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे।
 
सरकार ने यह निर्णय हाल ही में सिविल सेवा की परीक्षा लिए जाने और इसके समर्थन में कई छात्रों के सड़कों पर उतरने के बाद लिया था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह हालात सुबह तब उत्पन्न हुआ जब अज्ञात उपद्रवियों ने पुलिस थाने पर हमला कर दिया और कोनाक्री के कई जिलों में प्रदर्शनकारियों के साथ झड़प हो गई।
 
सरकार ने एक बयान में कहा, दोपहर तक इस प्रदर्शन कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। उन्होंने इस प्रदर्शन को गैरकानूनी और वर्जित करार दिया। उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शन में 30 अन्य लोग घायल हो गए। सरकार ने कहा कि शिक्षकों के इस प्रदर्शन को खत्म करने के लिए एक समझौता किया गया था लेकिन इसकी तत्काल पुष्टि नहीं हुई है। गौरतलब है कि इससे पहले भी शिक्षकों के प्रदर्शन में दर्जनों लोग मारे जा चुके हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »