25 Apr 2024, 18:35:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

फ्रांस बर्ड फ्लू वायरस संक्रमण: छह लाख बत्तखों को मारेगा फ्रांस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2017 3:29PM | Updated Date: Feb 21 2017 3:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बार्डेक्स। फ्रांस पक्षियों में पाये जाने वाले घातक विषाणु एच 5 एन 8 के संक्रमण के मद्देनजर एहतियातन छह लाख और बत्तखों को मारेगा। कृषि मंत्री स्टीफेनी ली फोल ने यह जानकारी दी है। कृषि मंत्री ने स्थानीय रेडियो स्टेशन पर बताया कि इन बत्तखों की हत्याएं दक्षिण पश्चिम फ्रांस में लांडेस क्षेत्र में की जाएगी । उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में पहले भी लाखों पक्षियों को मारा गया था
 
और एहतियात के तौर पर अब अन्य पक्षियों को मारा जाएगा। गौरतलब है कि इस समय यूरोप में इस घातक संक्रामक विषाणु का प्रसार जोरों पर है और हंगरी तथा फ्रांस इससे सर्वाधिक प्रभावित हैं। फ्रांस ने इस वायरस की रोकथाम के लिए जनवरी में भी पक्षियों को मारने का व्यापक अभियान चलाया था और कुछ समय बाद इसे रोक दिया गया था लेकिन मुर्गी फार्मों पर पक्षियों के संक्रमित होने के बाद इसे अब फिर शुरू कर दिया है। इस पूरे क्षेत्र में 32 लाख पक्षियों को मारा जा चुका है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »