19 Apr 2024, 09:58:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में बर्फीले तूफान से 50 लोगों की मौत, 25 लापता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2017 12:29AM | Updated Date: Feb 21 2017 12:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin
  • Untitled-7
  • Untitled-8
  • Untitled-9
काबुल। अफगानिस्तान में पिछले तीन दिन से जारी बर्फीले तूफान और मूसलाधार बारिश के कारण हुई विभिन्न घटनाओं में लगभग 50 लोगों की मौत हो गई है और 25 गड़रिये लापता हो गए हैं। 
       
अफगानिस्तान राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता उमर मोहम्मदी ने बताया कि काबुल प्रांत में भारी बारिश के कारण छत गिर जाने से 11 लोग मारे गए। इसके अलावा मौसम जनित विभिन्न घटनाओं में 44 लोग मारे गए। 
 
अमेरिकी रक्षा मंत्री जिम मैट्टिस ने कल कहा था कि खराब मौसम के कारण उन्हें अपना अफगानिस्तान दौरा रद्द करना पड़ा। 
   
पहले से ही युद्ध की विभीषिका से जूझ रहे अफगानिस्तान में इस प्राकृतिक आपदा के कारण हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है। विशेष तौर पर दूर दराज वाले इलाकों में तो मदद भी नहीं पहुंच पा रही है। 
   
मोहम्मदी ने बताया कि भारी हिमपात और बारिश के कारण देश के 22 प्रांतों में पिछले दो महीने के दौरान कम से कम 239 लोग मारे गए और 214 अन्य घायल हो गए। इस दौरान 520 मकान नेस्तनाबूत हो गये और 420 क्षतिग्रस्त हो गए। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »