24 Apr 2024, 14:19:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ट्रंप ने एकोस्टा को देश का नया श्रम मंत्री नामित किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 17 2017 2:17PM | Updated Date: Feb 17 2017 2:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वांशिगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रीय श्रम संबंध बोर्ड (एनएलआरबी) के पूर्व सदस्य अलेक्जेंडर एकोस्टा को देश का श्रम मंत्री नामित किया है। एकोस्टा फिलहाल मियामी में फ्लोरिडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में लॉ स्कूल के डीन हैं। वह ट्रंप मंत्रिमंडल के लिए चुने गए पहले हिस्पैनिक अमेरिकी भी है। इस पद के लिए ट्रंप की पहली पसंद एंड्रयू पुजडर ने विभिन्न विवादों में अपना

नाम आने और उसके बाद सांसदों के वोट नहीं जुटा पाने की आशंका से बुधवार को इस पद के लिए अपना नाम वापस ले लिया था। उसके एक दिन बाद ही एकोस्टा को इस पद के लिये नामित किया गया है। अकोस्टा ने कहा मैं राष्ट्रपति और उनके सहयोगियों को मुझमें विश्वास दिखाने के लिए धन्यवाद देता हूँ। मैं अमेरिकी श्रमिकों के हक के लिए बिना थके काम करने को लेकर उत्साहित हूँ।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »