17 Apr 2024, 03:45:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

राष्‍ट्रपति को घूस देने के आरोप में सैमसंग ग्रुप के चेयरमैन अरेस्‍ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 17 2017 12:45PM | Updated Date: Feb 17 2017 3:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सियोल। सैमसंग ग्रुप के चेयरमैन ली जे योंग को शुक्रवार की सुबह भ्रष्‍टाचार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। ली की गिरफ्तारी दक्षिण कोरिया की राष्‍ट्रपति पार्क ग्‍यून हेई से जुड़े भ्रष्‍टाचार के स्‍कैंडल के तहत हुई है। ली पर आरोप था कि उन्होंने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति पार्क ग्यून हेई को 38 मिलियन डॉलर की रिश्वत देने की कोशिश की थी।
 
खबरों के मुताबिक सैमसंग चीफ ने दो कंपनियों के विलय को लेकर राष्ट्रपति से समर्थन मांगा था और उन्हें इसके लिए रिश्वत की पेशकश की थी। देश को हिलाकर रखने वाले इस घोटाले को लेकर योंग से कई बार पूछताछ की गई। सैमसंग के वारिस माने जा रहे 48 वर्षीय योंग को इस स्‍कैंडल का मुख्य संदिग्ध बताया जा रहा है।
 
ली की गिरफ्तारी के बाद सैमसंग ग्रुप के शेयरों में गिरावट का माहौल है। ग्रुप की कंपनी सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी लिमिटेड के शेयरों में 1.4 पर्सेंट की गिरावट आई है। वहीं, सैमसंग ग्रुप की होल्डिंग कंपनी सी ऐंड टी कॉर्प. के शेयरों में भी 2.8 पर्सेंट की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। अभियोजन पक्ष के वकील ने सैमसंग की थर्ड जनरेशन के मुखिया के खिलाफ मुकदने की शुरुआत के लिए 10 दिन का वक्त मांगा है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »