24 Apr 2024, 08:26:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

हाफिज को आतंकी नहीं मानते मुशर्रफ, बोले- वो नेकी का काम करते हैं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 17 2017 11:50AM | Updated Date: Feb 17 2017 11:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख और पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ ने जमात-उद-दावा प्रमुख हाफिज सईद की रिहाई की मांग की है। मुशर्रफ ने कहा - 'हाफिज सईद को जरूर छोड़ देना चाहिए वे आतंकवादी नहीं हैं।

मुशर्रफ ने कहा - 'वे एक एनजीओ चलाते हैं और भूकंप और बाढ़ के दौरान उन्होंने राहत कार्य में योगदान दिया है। मुशर्रफ ने साथ ही ये भी कहा कि सईद 'एक अच्छा एनजीओ' चलाते हैं। दूसरी ओर, मुशर्रफ ने भारतीय सेना पर आतंकवाद फैलाने का आरोप भी लगाया। 

पाकिस्तान अखबार डॉन के मुताबिक परवेज मुशर्रफ ने सईद का समर्थन करते हुए कहा - मेरे विचार में वे तालिबान के खिलाफ हैं। उन्होंने पाकिस्तान या दुनिया में कहीं भी कोई आतंकवादी घटना को अंजाम नहीं दिया। इसलिए उनके साथ अलग तरीके से व्यवहार करना चाहिए। 
 
आप को बता दे कि, पाक सरकार ने 30 जनवरी को हाफिद सईद के अलावा 37 नेताओं के नाम एग्जिट कंट्रोल लिस्ट में डाल दिया था। इसके चलते नजरबंदी झेल रहे हाफिज के विदेश जाने पर भी रोक लग गई थी। इस घटना के बाद सईद ने गुरूवार को पाकिस्तान सरकार को एक खत लिखकर मांग की है कि उनके ऊपर लगे प्रतिबंध हाटाए जाएं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »