26 Apr 2024, 02:55:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन में चाकू से किए गए हमले में पांच व्यक्तियों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 15 2017 2:42PM | Updated Date: Feb 15 2017 2:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शंघाई। चीन के पश्चिमी प्रांत शिनजियांग में हमलावरों के चाकू से किए गए हमले में पांच व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए। सरकारी सूत्रों ने बताया कि घटना मंगलवार की है जब प्रांत के दक्षिणी इलाके स्थित पिशान काउंटी में तीन हमलावरों ने इस घटना को अंजाम दिया।
 
एक अधिकारी ने ज्यादा कुछ न बताते हुए सिर्फ इतना ही कहा कि घटना स्थल में माहौल शांत है और स्थिति नियंत्रण में है। हमलावरों के हमले के उद्देश्य के बारे में अभी पता नहीं चल सका है और इस मामले में जांच की जा रही है।
 
उल्लेखनीय है कि मध्य एशिया और पाकिस्तान की सीमा पर स्थित शिनजियांग प्रांत संशाधनों के मामले में बेहद उन्नत क्षेत्र है और हाल के वर्षों में यहां सैकड़ों लोगों की हत्या की वारदात हो चुकी है और सरकार इन हत्याओं के पीछे अलगाववादी इस्लामी आतंकवादियों को जिम्मेदार ठहराती रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »