29 Mar 2024, 06:07:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

लाहौर आत्मघाती हमले के संबंध में 30 लोग गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 14 2017 6:13PM | Updated Date: Feb 14 2017 6:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लाहौर। पाकिस्तानी पुलिस ने पंजाब असेंबली के बाहर आत्मघाती हमले के सिलसिले में 30 संदिग्धों को गिरफ्तार किया और चार आतंकवादियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। पंजाब सरकार के प्रवक्ता जईम हुसैन कादरी ने यहां पत्रकारों को बताया हमने लाहौर के माल रोड विस्फोट के सिलसिले में अब तक 30 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। जांच जारी है और हम इस हमले के सरगना तक पहुंच जाएंगे।

इस आत्मघाती विस्फोट में छह सुरक्षा अधिकारी समेत 13 लोगों की मौत हो गई और 70 से ज्यादा घायल हो गए। हमले की जिम्मेदारी तालिबान ने ली है। आत्मघाती हमले में मारे गए पुलिस अधिकारियों में लाहौर ट्रैफिक पुलिस प्रमुख कैप्टन (आर) अहमद मोबीन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जाहिद गोंडल शामिल हैं। प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के जमात-उल-अहरार धड़े ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

पंजाब के विभिन्न जिलों में मृत सुरक्षा अधिकारियों का आधिकारिक रूप से दफनाया गया। यह लाहौर में पहला आत्मघाती हमला बताया जा रहा है जिसमें दो वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की जान गई। पंजाब के मुख्यमंत्री शहबाज शरीफ, राज्यपाल रफीक राजवाना और वरिष्ठ पुलिस एवं सैन्य अधिकारी नमाज-ए-जनाजा में शामिल हुए। बलूचिस्तान में तैनाती के दौरान भी मोबीन पर हमला हो चुका था।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »