20 Apr 2024, 14:35:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका के आव्रजन छापे में 680 से अधिक गिरफ्तार: सुरक्षा सचिव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 14 2017 2:39PM | Updated Date: Feb 14 2017 2:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वांशिगटन। अमेरिका के आव्रजन अधिकारियों ने हाल में चलाए गए अभियानों में 680 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। होमलैंड सिक्युरिटी डिपार्टमेंट (डीएचएस) के सेक्रेटरी जॉन केली ने सोमवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि आव्रजन अधिकारियों ने हाल में चलाए गए नियमित अभियानों में 680 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। इन गिरफ्तार लोगों में 75 फीसदी लोग ऐसे हैं जो विभिन्न अपराधों में दोषी थे।

केली ने कहा कि अपराध करने वाले इन अप्रवासियों के पास दस्तावेज नहीं थे और यह मादक पदार्थो का सेवन भी करते थे। उल्लेखनीय है कि व्हाइट हाउस के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा था कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी लोगों की सुरक्षा के लिए आव्रजन से जुड़े नए नियम जारी कर सकते हैं। अधिकारी ने यह भी कहा कि उन्होंने अपने विवादित यात्रा प्रतिबंध के जरिए अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर काम नहीं किया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »