29 Mar 2024, 17:35:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन कर सकता है पहले मालवाहक अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 14 2017 2:08PM | Updated Date: Feb 14 2017 2:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बींजिग। चीन 2022 तक स्थाई रूप से एक मानवयुक्त अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करने के लक्ष्य को हासिल करने के उद्देश्य से अप्रैल में अपना पहला मालवाहक अंतरिक्ष यान के प्रक्षेपण की तैयारी कर रहा है। कम्युनिस्ट पार्टी के समाचारपत्र पीपुल्स डेली के पहले पन्ने पर प्रमुखता के साथ छपी खबर के मुताबिक राष्ट्रपति शी जिनंपिग ने देश के अंतरिक्ष कार्यक्रम को आगे बढ़ाने को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा को मजबूत करने की जरूरत है।

रिपोर्ट में चीन के मानवयुक्त अंतरिक्ष एजेंसी के हवाले से बताया गया है कि दक्षिण चीन के द्वीप प्रांत नान्हाई के व्हेनचांग उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से एक लांग मार्च-7वाई2 रॉकेट के जरिये तियान्झोउ-1नामक मालवाहक अंतरिक्ष यान को अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया जाएगा। तियान्झोउ-1 को तिआनगोंग 2 अंतरिक्ष प्रयोगशाला के साथ जुड़े रहने के लिए बनाया गया है जिसका इस्तेमाल चीन ने गत वर्ष अक्टूबर में सबसे लंबे समय तक मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन के लिए किया था।

उस मिशन में प्रयोगशाला पर एक महीने के लिए दो अंतरिक्ष यात्रियों को भेजा गया था। समाचारपत्र के मुताबिक अंतरिक्ष यान छह टन सामानों के अलावा दो टन ईंधन ढो सकता है और मानव के बगैर तीन महीने तक उड़ सकता है। चीन द्वारा अपने अंतरिक्ष कार्यक्रम को सेना, व्यावसायिक और वैज्ञानिक उद्देश्यों को ध्यान में रखकर बनाए जाने के बावजूद वह अमेरिका और रूस से पीछे है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »