24 Apr 2024, 05:45:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रूस में हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, पांच लोग लापता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 13 2017 2:17PM | Updated Date: Feb 13 2017 2:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। रूस के अल्ताई रिपब्लिक क्षेत्र में रविवार को में रात एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलिकॉप्टर में सवार लोग लापता हैं। आपात मंत्रालय ने बताया कि रॉबिनसन आर66 हल्का बहुपयोगी हेलिकॉप्टर लेक टेलेट्सकोये के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। माना जा रहा है कि हेलिकॉप्टर में पांच लोग सवार थे जिनमें क्षेत्र की पूर्व उप प्रमुख अनातोली बैन्नी भी सवार थी। वह आठ वर्ष पहले भी ऐसे ही एक हादसे में बाल-बाल बची थीं। मंत्रालय के प्रवक्ता ने स्पूतनिक संवाद समिति को बताया कि सुबह 160 से अधिक राहत और बचावकर्मियों ने लापता लोगों की तलाश शुरू कर दी। इसके अलावा 68 और बचावकर्मियों को वहां भेजा जाना है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »