25 Apr 2024, 14:04:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

हांगकांग में सबवे स्टेशन पर ट्रेन में लगी आग,17 लोग झुलसे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 11 2017 3:31PM | Updated Date: Feb 11 2017 3:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हांगकांग। हांगकांग के एक व्यस्त सबवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक ट्रेन में आग लग गई थी। आग में 17 लोग झुलस गये थे जिसमें से दो की हालत गंभीर है। पुलिस ने रायटर को बताया कि ट्रेन में सवार एक संदिग्ध बुजुर्ग व्यक्ति ने खुद को जला लिया था। अभी यह पता नहीं चल सका है कि उसने यह कदम क्यों उठाया। पुलिस ने हालांकि बताया कि बुरी तरह झुलसे इस व्यक्ति को जब अस्पताल ले जाया जा रहा था तो उसने निजी कारणों से खुद पर आग लगाई।
 
पुलिस को यह बयान विश्वसनीय नहीं लगा क्योंकि व्यक्ति अपने पूरे होश में नहीं था। पुलिस ने इस आग के पीछे आतंकवादियों के हाथ को अभी नकारा तो नहीं लेकिन उन्होंने अभी विश्वास से इस बारे में कुछ नहीं कहा। पुलिस ने बताया कि आतंकवाद निरोधक कार्रवाई इकाई को मौके पर तैनात कर दिया गया है। इस घटना में 17 लोग झुलस गये जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »