25 Apr 2024, 07:11:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ईरान के खिलाफ युद्ध थोपा गया तो पीछे नहीं हटूंगा: रूहानी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 10 2017 5:18PM | Updated Date: Feb 10 2017 5:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अंकारा। ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने कहा है कि देश के विरुद्ध युद्ध स्थिति पैदा करने वालों से वह पीछे हटने वाले नहीं हैं। ईरान की सरकारी समाचार एजेंजी के अनुसार अमेरिका में डोनाल्ड ट्रम्प के राष्ट्रपति बनने के बाद दोनों देशों के  बीच बढ़ते तनाव पर रूहानी ने कहा है कि उनके देश पर युद्ध उन्माद थोपने की कोशिश पर वह पीछे भागने वाले नहीं हैं।

रूहानी द्वारा लोगों को संबोधित करते हुए प्रसारण में कहा गया है इस इलाके के कुछ महत्वपूर्ण हस्तियों के अलावा अमेरिका ईरान को धमकी दे रहा है। उन लोगों को यह समझना चाहिए कि ईरान के साथ धमकी की भाषा नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि हमारे खिलाफ युद्ध की स्थिति बनायी गयी तो उसका कड़ा जवाब दिया जाएगा।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »