20 Apr 2024, 18:20:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इंडोनेशिया: भूस्खलन एक वर्षीय बालक सहित 12 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 10 2017 1:57PM | Updated Date: Feb 10 2017 1:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जकार्त। इंडोनेशिया के बाली द्वीप में तीन जगहों पर भूस्खलन की  घटनाओं में 12 लोगों की मौत हो गई है। इंडोनेशिया की आपदा एजेंसी ने यह जानकारी दी। एजेंसी के मुताबिक बाली में किंटेमनी जिले के तीन गांवों में माउंट बाटुर ज्वालामुखी के ढलानों के पास भूस्खलन की चपेट में घरों के आने से एक वर्षीय बालक समेत 12 लोगों की मौत हो गई।

राष्ट्रीय आपदा राहत एजेंसी के अधिकारी इंद्र कालक ने बताया कि इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं और सभी को अस्पताल ले जाया गया है। मौसम विभाग ने बाली में शनिवार और रविवार को तेज बारिश होने की आशंका जताई है और इसी के मद्देनजर भूस्खलन को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »