29 Mar 2024, 13:39:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मुस्लिम बैन पर ट्रंप को कोर्ट से झटका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 10 2017 10:45AM | Updated Date: Feb 10 2017 11:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका की संघीय अपील अदालत से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका लगा है। तीन जजों के पैनल ने गुरुवार को ट्रंप के यात्रा संबंधी प्रतिबंध के आदेश पर रोक लगाने के सिएटल की अदालत के फैसले को बरकरार रखा है। बता दें कि ट्रंप ने सात मुस्लिम बहुल देशों के नागरिकों के अमेरिका में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया था।

ट्रंप के विवादित फैसले के तहत मुस्लिम बहुल सात देशों (ईरान, इराक, लीबिया, सोमालिया, सूडान, सीरिया और यमन) से आने वाले शरणार्थियों और लोगों पर अमेरिका में आने को लेकर अस्थायी तौर पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। संघीय अदालत की तीन न्यायाधीशों वाली पीठ ने इस आदेश पर रोक लगाई हुई है। 
 
वहीं अदालत के फैसले के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा - अदालत में मिलेंगे, हमारे देश की सुरक्षा पर खतरा है। ट्रंप ने मीडिया को बताया कि यह फैसला राजनीतिक से प्रेरित है। ट्रंप ने अपने आदेश के बचाव में कहा था कि विदेशियों के अमेरिका आने पर प्रतिबंध लगाने का उन्हें कानूनी अधिकार है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- ऐसा लगता है कि अदालतें भी सियासी हो गई हैं। वो बयानों को पढ़ते और इसके बाद जो सही होता, वो करते तो बेहतर होता।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »