25 Apr 2024, 17:13:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन: अस्पताल में लापरवाही के चलते 14 लोग एचआईवी और हैपेटाइटिस बी से संक्रमित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 10 2017 9:55AM | Updated Date: Feb 10 2017 9:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शंघाई। चीन के दो अस्पतालों में कर्मचारियों की लापरवाही के कारण 14 लोगों के एचआइवी और हैपेटाइटिस बी से संक्रमित होने के मामले को गंभीरता से लेते हुए चीन सरकार ने इन कर्मचारियों को बर्खास्त कर गिरफ्तार कर लिया है। सरकारी मीडिया ने आज यह जानकारी दी।
 
 चीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इन घटनाओं को गंभीरता से लिया है क्योंकि इनसे सरकार की छवि भी धूमिल भी हुई है और लोगों का स्वास्थ्य प्रणाली से विश्वास उठ गया है। पहली घटना तटीय झिझियांग प्रांत में हुयी जहां एक अस्पताल कर्मचारी ने चिकित्सा जांच के लिये बार बार एक ही ट्यूब का प्रयोग किया जिसकी वजह से पांच लोगों को एड्स का संक्रमण हो गया है। 
 
दैनिक समाचार पत्र चाइना डेली ने स्वास्थ्य अधिकारियों के हवाले से बताया कि अस्पताल के इस कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
 
दूसरी घटना पूर्वी शानडोंग प्रांत में हुई जहां अस्पताल की रक्त चढ़ाने वाली इकाई में कर्मचारियों की लापरवाही के चलते नौ लोगों में हैपेटाइटिस बी का संक्रमण पाया गया। सरकारी संवाद समिति शिन्हुआ के मुताबिक किंगदाओ सिटी के पीपुल्स हॉस्पिटल के प्रमुख और उपप्रमुख तथा अन्य स्टाफ को इस मामले में बर्खास्त कर दिया गया है। 
 
गौरतलब है कि चीन में सरकारी अस्पतालों में हर साल एक अरब से ज्यादा लोगों का इलाज होता है और अमेरिका के बाद वह विश्व का दूसरा सबसे बड़ा औषधि बाजार है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »