29 Mar 2024, 16:29:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जानें, 39 हजार पाक नागरिकों को सऊदी ने क्यों निकाला देश के बाहर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 8 2017 7:01PM | Updated Date: Feb 8 2017 7:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रियाद। कुवैत के बाद अब सऊदी अरब ने भी पाकिस्तान को लेकर अपना रुख सख्त कर लिया है। पिछले चार महीनों में सऊदी सरकार ने 39 हजार से भी ज्यादा पाकिस्तानी नागरिकों को वापस उनके देश भेज दिया है। सुरक्षा सूत्रों का हवाला देते हुए अपनी रिपोर्ट में सऊदी अखबार ने कहा कि जिन पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजा गया है वे वीजा नियमों के उल्लंघन और आतंकी गतिविधियों में लिप्त पाए गए थे।

रिपोर्ट के मुताबिक सादौं ने पाक स्थित संबंधित एजेंसियों से बात की और कहा कि हमारे देश में आने से अपने सभी नागरिकों की जांच ठीक से की जाए। सादौं ने कहा कि अफगानिस्तान से सटा पाकिस्तान खुद आतंकवाद से ग्रस्त है। उन्होंने कहा कि तालिबान आतंकवाद का उदय पाकिस्तान में ही हुआ था।

सऊदी अरब के आतंरिक सुरक्षा मंत्रालय के मुताबिक 82 पाक नागरिकों को आतंकी गतिविधियों में पाए जाने के संदेह में जेल में डाला गया है। पाकिस्तान समाचार वेबसाइट डॉन की एक खबर के मुताबिक एक महिला समेत 15 पाकिस्तानी नागरिकों को सऊदी अरब के जेद्दा के अल हजरत और अल नसीम शहरों से पकड़ा गया। इन लोगों को आतंकी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने के चलते पकड़ा गया है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »