25 Apr 2024, 05:33:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

आतंकी अजहर पर बैन के लिए भारत के सपोर्ट में US, चीन ने अटकाया रोड़ा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 7 2017 9:06PM | Updated Date: Feb 7 2017 9:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अमेरिका ने भारत की मदद के लिए बड़ा कदम उठाया है। उसने पठानकोट हमले के मास्टरमाइंड मसूद अजहर पर बैन लगाने के लिए मंगलवार को UN में अर्जी दी। इस मुद्दे पर अमेरिका को ब्रिटेन और फ्रांस का भी समर्थन मिला है। अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की प्रतिबंध कमिटी से अजहर मसूद को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित करने की मांग की है। भारत का आरोप रहा है
 
कि अजहर विभिन्न आतंकी गतिविधियों में संलग्न रहा है और उसने पिछले साल पठानकोट एयरबेस पर भी हमले की साजीश रची थी। उस पर अल कायदा से संबंद्ध होने के भी आरोप हैं। जिसके बाद नई दिल्ली ने तीखी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण झटका करार दिया था और कहा था कि यह एक ऐसा कदम है जो आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में दोहरे रवैये को दिखाता है। भारत का प्रस्ताव फरवरी 2016 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 1267 प्रतिबंध समिति को सौंपा गया था।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »