19 Apr 2024, 11:50:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मैक्सिको के पूर्व प्रेसिडेंट ने ट्रंप को लगाई लताड़

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 6 2017 10:34AM | Updated Date: Feb 6 2017 10:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मैक्सिको सिटी। मैक्सिको के पूर्व राष्ट्रपति विसेंट फॉक्स ने ट्वीट करके डोनाल्ड ट्रंप को खरी-खरी सुनाई है। फॉक्स ने ट्वीट कर लिखा कि- डोनाल्ड, तुम राष्ट्रपति हो, उसी तरह बर्ताव करो, डींगे मारना बच्चों का खेल है। ट्विटर छोड़ो, और अपना काम करो। 

उल्लेखनीय है कि इससे पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने मैक्सिको के राष्ट्रपति को फोन कर धमकाते हुए कहा था कि यदि मैक्सिको की सेना अपने देश के लोगों को काबू में करने के लिए कुछ नहीं करती है तो अमेरिका इस काम के लिए अपनी सेना भेजने के लिए तैयार है।
 
 ट्रंप ने अक्तूबर में हुई राष्ट्रपति पद की बहस में मैक्सिको के 'मादक पदार्थ तस्करों और बुरे लोगों' के लिए 'बैड होम्बर्स' (गंदे लोग) मुहावरे का इस्तेमाल किया था और अमेरिका को इनसे छुटकारा दिलाने का संकल्प जताया था। इसके बाद मैक्सिको के पूर्व राष्ट्रपति का ऐसा ट्विट देखकर लगता है कि अभी संबंधों में और खटास आ सकती है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »