29 Mar 2024, 02:36:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान-पाकिस्तान में भारी हिमपात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 6 2017 10:11AM | Updated Date: Feb 6 2017 10:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान में भारी बर्फबारी के चलते कई इलाकों में हिमस्खलन से शुक्रवार को 100 से ज्‍यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं पाक के चितराल जिले में भारी हिमपात से पांच मकान दफन हो गए, इसमें 14 लोग मारे गए। सेंट्रल अफगानिस्तान और इसके उत्तरपूर्व इलाकों में लगातार तीन से बर्फबारी हो रही थी। बर्फबारी के बाद हुए हिमस्खलन में कई घर पूरी तरह से तबाह हो गए। सड़कों और रास्तों पर भारी बर्फ जमे होने की वजह से राहत और बचाव के कामों में भी देरी हो रही है। 

वहीं उत्तरी पाकिस्तान के चितराल जिले के अधिकारी सैयद मगफिरत शाह ने कहा कि जिले में भारी हिमपात के कारण 14 लोगों की मौत हो गई जिसमें कुछ बच्चे भी शामिल हैं। अफगानिस्तान में स्कूल कॉलेज बंद कर दिए गए हैं और लोगों से जरूरी हो तभी घर से निकलने का संदेश दिया गया है। 
 
दूसरी ओर, भारी बरिश के चलते जम्मू श्रीनगर हाइवे फिर से बंद कर दिया गया है। जिसकी वजह से हाइवे पर हजारों वाहन फंसे हुए हैं। साथ ही वैष्णों देवी के नए रास्ते को भी बंद कर दिया गया है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी भारी बर्फबारी और हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। जम्मू-कश्मीर में ताजा बर्फबारी-बारिश और आंधी की वजह से एक बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »